फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल गया छात्र गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र गुरुवार की सुबह स्कूल गेट के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। छुट्टी होने के बाद जब छात्र अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन स्कूल पहुंचे थे। खोजबीन के बाद भी गायब छात्र को सुराग न मिलने पर देर शाम कोतवाली में तहरीर दिया। जहां पुलिस मुकदमा दर्ज कर गायब छात्र की खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी नौशाद अहमद का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सादिक मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र है। गुरुवार की तरह वो रोजाना की भांति स्कूल बस से स्कूल पहुंचा। लेकिन
दोपहर तक अपने घर पर नहीं पहुचने पर छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे। जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र के स्कूल न में आने की बात कही। एवहीं काफी खोजबीन के बाद छात्र का सुराग न मिलने पर कोतवाली में नौशाद अहमद ने तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर गायब छात्र की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें