फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर पुलिस ने शातिर चार चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के भरूहा माइनर के समीप गुरुवार की रात पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के जेवरात सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

24 जुलाई की रात सिरसिया ठकुराई गांव निवासी सतीश यादव के घर चोरी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार की अर्धरात्रि के बाद गश्त पर निकली करमा पुलिस टीम को भरूहा माइनर के समीप से संदिग्ध हाल में खड़े चार लोग मिले। चारों से पूछताछ की गई तो संदिग्ध दिखे। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पूछताछ में उनकी पहचान गाजीपुर जिले के जमानिया दिलदार नगर थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी बौना नट, चिकिंग, बादशाह और जेठू के रूप में हुई। उने पास से चोरी की एक सोने का मंगलसूत्र, चार जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी का कड़ा, 3 जोड़ा बिछिया, एक कलाई घड़ी, चोरी में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल मिला है। पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरही गांव के समीप डोंगिया जलाशय के समीप तंबू डालकर सपरिवार रहते हैं। जिस थाना क्षेत्र में वह लोग रहते है वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम नहीं देते, ताकि पुलिस को शक न हो। दिन में महिलाएं भीख मांगने के बहाने घरों का रेकी करती हैं और रात में पुरुष चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें