फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे लदा पिकअप पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के ठुरूक्की गांव के समीप बीजापुर-रेनुकूट मार्ग पर सोमवार को डीजे लदी एक पिकअप पलट गई। हादसे मेें पिकअप सवार छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को सीएचसी बभनी ले गई। वहीं जेसेबी से पिकअप को सीधा कर सड़क के किनारे किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को बभनी में बारात आई थी। सोमवार को पिकअप से बाराती वापस बखरिहंवा जा रहे थे। उस पर डीजे भी लदा था। रास्ते में ठुरूक्की स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पिकअप सडक के किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार सभी लोग घायल होकर मदद की गुहार लागने लगे। ग्रामीणों ने घायलों की मदद करने के साथ ही सौ नंबर पर घ्रटना की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने बकरिहवा गांव निवासी घायल बृजेश कुमार (10), महेश कुमार (10), शिवकुमार (13) , अशोक कुमार (11) , रिंकू कुमार (13), इंज्जानी गांव निवासी रवि कुमार (12) को भर्ती कर लिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही घायलों के घरवाले अस्पताल पहुच गए। समाचार लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें