फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से घर निकला था युवक, भुसवाल में ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 13 May 2019 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/ गोल्हौरा। मुंबई से घर के लिए ट्रेन से निकले गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गदुरहिया गांव के रविंद्र (30) की मुंबई के ही भुसावल रेलवे स्टेशन पर कटी हुई लाश मिली। जीआरपी व गांव के अन्य लोगों के जरिए मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर लाने के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र गदुरहिया गांव निवासी रविंद्र (30) पुत्र सुभकरन मुंबई में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि 11 मई की रात वह घर के लिए मुंबई से ट्रेन से निकला था। मुंबई के ही भुसावल स्टेशन पर 12 मई को उसकी कटी हुई लाश पाई गई। लाश की स्थिति को देख लोग आशंका जता रहे थे कि ट्रेन से फिसलकर मौत हुई होगी। भुसावल जीआरपी ने टिकट और जेब में रखे मोबाइल नंबर के जरिए मुंबई के कुछ लोगों से संपर्क साथ और घटना के बारे में जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ गए अन्य लोगों ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। रविंद्र की मौत की सूचना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाश को घर लाने के लिए परिजन भुसावल के लिए निकल चुके हैं। वहीं, मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें