फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से युवक कुचला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में गुरुवार की भोर में अवैध बालू लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सो रहे सतेंद्र (27) को कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया है। वहीं जुगैल क्षेत्र से रात में अवैध बालू लादकर जा रहे एक ट्रक को वनकर्मियों ने पकड़ लिया है। ट्रक को ओबरा रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में मिनी सिंडिकेट बनाकर सत्तारूढ़ दल, यहां से स्थानांतरित अफसरों के रिश्तेदार और कुछ सफेदपोश रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन करा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्राली से बालू एक जगह एकत्रित किया जा रहा है। वहां से टीपर और ट्रक पर बालू हाइवे से गुजरता है। रात के अंधेरे में खुद और दूसरे की जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर चालक तेज गति से निकलते हैं। बुधवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से सतेन्द्र (27) पुत्र निहोर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के वक्त वह घर के बाहर खाट पर सो रहा था। डायल 100 में सवार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चालक फरार हो गया। वाहन को चोपन थाने में खड़ा करा दिया गया। चोपन पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी खोजबीन की जा रही है। वहीं घायल सतेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं ओबरा वन प्रभाग के जुगैल रेंजर ने रात के अवैध बालू लादकर जा रहे एक दस चक्का ट्रक को रात दो बजे पकड़ा है। रेंजर कल्लू राम ने बताया कि ट्रक को ओबरा वन रेंज के कार्यालय में ख्ड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें