फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर ग्राम पंचायत के मझली बहार टोला के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर के धक्के से साइकल सवार किशोरी सीता (17) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग छात्रा को पीएचसी मधुपुर ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। उधर हादसे के बाद चालक मयट्रैक्टर फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के हरइया गांव निवासी नंदलाल की बेटी सीता साइकल चलाते हुए सिलाई सिखने के लिए मधुपुर जा रही थी। अभी सीता मझली बहार गांव के पास पहुंची थी कि पीछे से जा रहे ट्रैक्टर उसकी साइकल में धक्का मारते हुए निकल गया। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोग आनन-फानन में किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के साथ ही उसके घरवाले को घटना की जानकारी दी। घंटे भर उपचार करने के बाद ही किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त किशोरी की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सिटी सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि मृतका केे घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मातहतों को धक्का मारने वाले ट्रैक्टर की खोजबीन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें