फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम, हुआ चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह गांव में बुधवार की रात आटो पलटने से घायल हुए विमलेश कुमार (35) पुत्र रामकुमार निवासी ठुटेर की बृहस्पतिवार की सुबह वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शाम करीब सवा बजे शव लेकर घर लौटे परिवार वालों ने शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब साढ़े सात बजे तक जाम समाप्त नहीं हुआ। मघआवजे की मांग को लेकर जाम लगाए लोग प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से बुधवार की रात एक आटो सवारियों को लेकर शाहगंज की ओर जा रही थी। इस दौरान राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह गांव के पास आटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में विमलेश कुमार और उसकी पुत्री वंदना (15) घायल हो गई थी। रात में ही विमलेश को लेकर परिवार वाले वाराणसी चले गए। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका शव लेकर आए परिवार वालों ने ढुटेर गांव में शाहगंज-राबर्ट्सगंज मार्ग पर शाम करीब सवा छह बजे चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। उधर लगन तेज होने के नाते जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। रात करीब पौने आठ बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेश शुक्ला ने जाम लगाने वालों को उचित मुआवजा देेने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

टेलर के धक्के से महिला की मौत, चक्काजाम
अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात करीब सवा सात बजे एक महिला सड़ पार कर रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेलर ने उसे धक्का मार दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका रजवंती (45) पत्नी बैजनाथ रणहोर गांव की निवासी है। वह औड़ी मोड पर सब्जी खरीदने के लिए आई थी। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें