फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये के सोने का चेन ले उड़े उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर में स्थित एक सर्राफा दुकान से शनिवार को लाखों रुपये के सोने का चेन लेकर उचक्के फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदार कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राबट्र्सगंज के रहने वाले कमलेश सेठ अपने मकान में सर्राफा की दुकान संचालित करते है। कमलेश के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने युवकों की मांग पर सोने का चेन और लॉकेट दिखाया। पसंद न होने पर दूसरे दुकान से भी लाकर कई चेन दिखाया। युवकों ने एक लॉकेट पसंद किया। इसके बाद दुकानदार ने सभी चेन को काउंटर में रख दिया। मौका पाकर उचक्कों ने दुकानदार को चकमा देकर काउंटर से 12-13 सोने का चेन निकाल लिया। उसी वक्त कुछ महिलाएं दुकान पर पहुंची और दुकानदार उनको जेवर दिखाने में उलझ गया। इसके बाद युवक ने एक लॉकेट का 4500 रुपये दुकानदार को देकर चले गए। उनके जाने के बाद दुकानदार ने किसी काम के लिए काउंटर खोला तो उसमें से चेन गायब देख उसके होश उड़ गए। दूकानदार ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने दुकानदार से पूछताछ करने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। नगर के चारों तरफ पुलिस ने दो-चार पहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी, लेकिन उचक्कों का पता नहीं चला। कमलेश ने बताया कि उचक्के तीन लाख से अधिक का जेवर चुरा ले गए हैं। सीओ विवेकानंद तिवारी ने आसपास के दुकानों में लगे फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच मेें पता चला है कि कमलेश की दुकान पर जाने से पूर्व युवकों ने दूसरे एक जेवर की दुकान पर गए थे। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें