फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीट कर छात्र को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। अभी ओबरा हुई हत्या को लोग भूले नहीं थे कि कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में शनिवार की शाम लोहे की राड और लाठी-डंडे से पीटकर ओबरा में बीएससी के छात्र आशुतोष कांत मिश्रा (24) की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पीथा गांव निवासी उमाकांत मिश्रा वर्तमान में उरमौरा में सपरिवार रहते हैं। उमाकांत के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे उनका बड़ा बेटा आशुतोष कांत घर के बाहर ठेले पर सगोड़ा खाने के लिए निकला था। वह राजकीय महाविद्यालय ओबरा में बीएएसी द्वितीय वर्ष का छात्र था और परीक्षा देकर लौटा था। ठेले से सगोड़ा लेकर जैसे घर की तरफ बढ़ा पहले से घात लगाकर वहां बैठे पांच-छह लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। लोहे की राड़, लाठी-डंडे उसके पीटते रहे, गंभीर रूप से घायल होने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद आशुतोष को घर भेज दिया। जबकि परिवार के लोग अंदरूनी चोट लगने की बात कहते हुए ट्रामा सेंटर रेफर करने के लिए कहते रहे, मगर डॉक्टर ने ठीक होने की बात कह उन्हें घर जाने की सलाह दी। घर ले जाने पर रात करीब साढ़े नौ बजे आशुतोष की हालत फिर से बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। रात मेें ही पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। रविवार की दोपहर बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पीएम करवाया। परिवार के लोगों का कहना है कि हमलवरों ने उसके बेटे की हत्या क्यों की इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पुसौली गांव निवासी विष्णु और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें