डाला। कस्बे के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की रात अलग-अलग दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच घायल हो गए। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी चोपन ले गई। यहां डॉक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
डाला के समीप रात दस बजे मुख्य मार्ग पर खराब एक ट्रक की मिस्त्री मरम्मत कर रहे थे। उसी समय रेनुकूट से चोपन की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक का गाजीपुर जिले के सोहदवल गांव निवासी चालक विनोद सिंह(50), ट्रक की मरम्मत कर रहा चोपन निवासी मिस्त्री अरविंद चौबे (45) अखिलेश (30), रवि (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार करने के बादं डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना रात्रि दो बजे कस्बे के समीप ही हुई। चोपन से रेनुकूट की तरफ जा रहे टैंकर की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में किरविल गांव निवासी चालक कृष्णा प्रसाद (40) घायल हो गया।