घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बाइक सवारों ने पास न देने पर रविवार की रात एक टैंकर चालक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
पेढ़ ग्राम पंचायत में भैंसवार मार्ग पर सड़क निर्माण हो रहा। देवरीकाठ गांव निवासी अमरेंद्र मौर्या (35) पुत्र सत्यनारायण मौर्या ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि भैंसवार मार्ग के निर्माण कार्य के लिए वह रविवार रात करीब दस बजे टैंकर से पानी ले जा रहा था। पेढ़ गांव में बाइक सवार दो युवकों ने उससे पास मांगा। जगह न होने से टैंकर चालक ने पास नहीं दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने उसे पीट दिया। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने घायल टैंकर चालक अमरेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। टैंकर चालक अमरेंद्र की तहरीर पर पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी दद्दू पटेल पुत्र अमला और धीरेंद्र पटेल पुत्र कमला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।