फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बेड के अस्पताल में खुला कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल परिसर में स्थित सौ बेड के अस्पताल को कोविड केयर सेंटर (लेवल वन) के रूप में तैयार कर लिया। इसमें कोरोना पॉजिटिव के उन मरीजों का उपचार होगा, जिनकी हालत सीरियस नहीं होगी। सोमवार को डीएम एस. राजलिंगम व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को जाना। बेड, बेडसीट, डिस्पोजल बेड सीट, सेनिटाइजर, दवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवास्था आदि का हाल जाना। मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम आदि मौजूद रहे। बता दें कि अमर उजाला के 11 मई के अंक में स्वास्थ्य विभाग कर रहा कोरोना से जंग की तैयारी शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए लंबे समय जंग लड़ने की तैयारी में जुट गया है। जंग की रणनीति तैयार कर अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी गई है। यही नहीं, लेबल-1 स्तर के कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मधुपुर स्थित अस्पताल में ओपीडी बंद कर 30 बेड का कोविद केयर सेंटर तैयार भी कर लिया गया है। यहां कोरोना के वे मरीज रखे जाएंगे, जिनकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव तो आई हो, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लेबल -1 व लेबल-2 स्तर के मरीजों के लिए कुल करीब 400 बेड का कोविद केयर सेंटर तैयार करने की रणनीति तय की है। उन कोरोना पीड़ितों को लेबल -2 स्तर के कोविद केयर सेंटर में उपचार के लिए रखने की तैयारी है, जिनकी जांच रिपोर्ट तो पाजिटिव हो ही, हालत भी गंभीर हो। लेबल-3 स्तर की श्रेणी में कोरोना पीड़ित उन मरीजों को रखा गया है, जिनकी जांच रिपोर्ट तो पाजिटिव हो, हालत भी ज्यादा सीरियस हो। ऐसे लोगों को बीएचयू में बने लेबल-3 स्तर के कोविद केयर सेंटर में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें