फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 60 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
अनपरा औड़ीमोड़ एक पैलेस में रक्तदान करती महिला। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। उर्जांचल खाना बैंक ने औड़ी मोड़ स्थिति सफारी पैलेस प्रांगण में रविवार को जिला ब्लड बैंक प्रभारी मानिक गुप्ता व उनकी टीम की अगुवाई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 60 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान करने में ग्राम प्रधान बेलवादह हरदेव सिंह, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिन्हा, कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव दयासागर दुबे, समाजवादी नेता शिवानन्द यादव, दरोगा यादव, सद्दाम हुसैन, ओम प्रकाश द्विवेदी, हरिनाथ खरवार,करुणा मिश्रा, प्रभा सिंह, बबिता श्रीवास्तव, प्रिति, मीनु यादव, सुमित जायसवाल आदि सहित 60 लोगों ने रक्त दान किया। उर्जांचल खाना बैंक के संस्थापक सदस्य पंकज मिश्रा ने बताया कि उर्जांचल खाना बैंक कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु 22 परिक्षेत्र में ब्लीचिंग व सोडियम हाईपो क्लोराईड के घोल का सैनिटाइजर के रुप मे छिडकाव कर रहा है। उर्जांचल खाना बैंक ने लाक डाउन में जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। संस्था ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें