दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रन्नो गांव में रविवार को पारिवारिक झगड़े को छुड़ाने गए युवक को मौसरे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीरावस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रन्नो गांव में ही दो बहनों का घर है।
नाना के सम्पति को लेकर दाेनों बहनों के घरवालों के बीच विवाद हो गया। बड़ी बेटी के पुत्र संतोष अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। उसी बीच मौसेरे भाई गुल्लू (22) पुत्र रामदेव ने दोनों के विवाद को छुड़ाने गया था। झगड़े को छुड़ाते समय संतोष ने मौसेरे भाई गुल्लू को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। जहां चिकित्सक ने सिर में गंभीर रूप से चोट को देखते ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया।