फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी से घर लौट रहे दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के वेंकट मोड़ पर बुधवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे एक दंपती को मनबढ़ युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। उन्हें अचेत हाल में छोड़कर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील भारती ने बताया कि अनपरा काॅलोनी में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात अपनी ई रिक्शा से लौट रहे थे। वेंकट मोड़ के पास पहुंचे गांव के मनबढ़ युवक नशे में धुत होकर ई रिक्शा के सामने आकर खड़े हो गए। गाली-गलौज करने लगे। गाली देने का विरोध किया तो मारने लगे। पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो उस पर हमला किया। डंडे व ईंट पत्थर से बुरी तरह पिटाई की। इस संबंध में अनपरा थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें