फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर में सरकारी टोटी से पानी भरते समय दो पक्षों में बुधवार की शाम मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दंपती घायल हो गए। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देकर धर्मराज निवासी वार्ड नंबर तीन ने बताया कि मोहल्ले में नगर पंचायत द्वारा पानी आपूर्ति के लिए टोटी लगाई गई है। पानी भरने के दौरान मोहल्ले से रमेश यादव तथा शांति यादव ने मारपीट की। उसे पानी नहीं भरने दिया गया। बाल्टी डिब्बा फेंक दिया गया। साथ ही नल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामला 10 मई का बताया जा रहा है। बीच-बचाव में उसकी पत्नी संगीता को भी मारा पीटा गया। जिससे वह घायल हो गई। संगीता के मुताबिक वह गर्भवती भी है। पुलिस ने बताया कि मारपीट की इस घटना में धर्मराज (23) और उसकी पत्नी संगीता (21) घायल हो गए। दोनों घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। रमेश यादव तथा शांति यादव के खिलाफ एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें