फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में रविवार की शाम बाइक सवार दंपती ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, पति व पुत्र को भी चोट आई। घटना जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम हुई।
विज्ञापन

एनसीएल की अमलोरी कॉलोनी निवासी शिव कुमार सिंह (35) अमलोरी परियोजना में फीटर के पद पर कार्यरत हैं। वह बाइक से अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ चितरंगी में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल हो गए थे।
रविवार की शाम अमलोरी लौट रहे थे। रास्ते में जयंत तिराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गई। इसमें बाइक पर सवार शिव कुमार की पत्नी सीता कुमारी सिंह (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शिव कुमार एवं बच्चे को सामान्य चोटें आने पर दोनों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में ले जाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद जयंत तिराहे थोड़ी देर के लिए जाम लग इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें