शक्तिनगर । सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। घटना में मां की गोद में मौजूद छह माह का बच्चा बाल-बाल बच गया। बिलख रहे बच्चे को देख लोग पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सिंगरौली जिले के कटरा गांव निवासी बहादुर सिंह (25) पत्नी सुकवरिया (22) व मासूम बच्चे के साथ रिश्तेदारी में जा रहे थे। सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच तेज चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वह महुआ पेड़ के नीचे चले गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। संयोग रहा कि मासूम को कुछ नहीं हुआ। बच्चे को बिलखते देख राहगीर पहुंचे तब पति पत्नी की मौत की पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई।