सिर में गहरी चोट लगने से रजवंती की मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके भी गर्दन पर चोट आई। आनन-फानन उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अनिल कुमार, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
इस बाबत, एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी।