फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदकर छोड़े जाने के विरोध में सभासदों का प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका कार्यालय के सामने जल निगम के विरोध में प्रदर्शन करते सभासद। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से नाराज सभासदों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन कर किया। पाइपलाइन बिछाये जाने में अनियमितता बरते जाने का भी आरोप लगाया। जल निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सभासदों का कहना था कि राबर्ट्सगंज नगर में जल निगम की तरफ से मनमाने तरीके से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कई सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। पाइप बिछाने में मानक की अनदेखी की जा रही है। किसी गली की पाइप एक फीट तो किसी गली में दो फीट से तीन फीट नीचे खोद कर बिछाई जा रही है। लंबे समय से खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। सभासदों ने सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजन गुप्ता, राजेश, महताब, नातिक, प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल, गप्पू, विनोद जायसवाल, संजय, राजेश गुप्ता, प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, श्यामा देवी, अनिता, संजय भारतीय, कामरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें