फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी नगर पंचायत के सभासदों ने शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
पिपरी नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे सभासद। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत के सभासद नगर पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों की जांच की मांग को लेकर सोमवार से धरने पर बैठ गए। सभासदों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री, जिला और मंडल के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं र्हुई।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यों की जांच कर कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में उन्हें धरने पर बैठना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में सभासदों ने कई बिंदुओं पर जांच करने की मांग की गई थी। सभासदों ने पत्र में नगर पंचायत में डीजल खरीद और बोर्ड मीटिंग में पास कराए बगैर हुए कार्यों की जांच कराने की मांग की है। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सभासदों का कहना है कि उनकी बातें अनसुनी कर दी जाती हैं और मनमाने तरीके कार्य किया जा रहा है। सभासदों के धरने पर बैठने की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि बनकर आए हैं, इसलिए उन्हें ज्ञापन दे दें लेकिन सभासद जिलाधिकारी को बुलाने पर अड़े रहे। इसके चलते एसडीएम को लौटना पड़ा। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सभासदों की शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने पिपरी जाकर जांच की थी और जांच रिपोर्ट नगर विकास विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें