फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप तस्करी : गाजियाबाद में गिरफ्तार पांच आरोपी लाए गए सोनभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कफ सिरप की तस्करी में गाजियाबाद में गिरफ्तार पांच आरोपियों को सोनभद्र पुलिस लेकर आई है। एसआईटी ने उन्हें सोमवार को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट की कोर्ट में पेश किया। अदालत से उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस कस्टडी रिमांड के जरिये आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन

कफ सिरप तस्करी के मामले में सोनभद्र एसआईटी की गिरफ्त में अब तक आठ तस्कर आ चुके हैं। दो को सोनभद्र से, जबकि सरगना शुभम के पिता भोला जायसवाल को कोलकाता से दबोचा गया था। वहीं गाजियाबाद में गत चार नवंबर को गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों से पांच को वारंट बी के जरिए तलब करने में कामयाबी मिली है।
बता दें कि 18 अक्तूबर की रात दो कंटेनरों में लदी डेढ़ लाख से अधिक कफ सिरप की बरामदगी के साथ ही सोनभद्र पुलिस नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। जांच में निरंतरता बनी रहे इसके लिए एसपी अभिषेक वर्मा ने इंस्पेक्टर सदानंद राय की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया और इसके निगरानी की जिम्मेदारी एएसपी अनिल कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी राजेश चौबे की अगुवाई वाली टीम भी एसआईटी को सहयोग देने में लगी हुई है। एसओजी ओर एसआईटी दोनों के संयुक्त प्रयास से सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद में 16 दिन के भीतर कफ सिरप की तीन बड़ी खेप पकड़ी गई थी। सोनभद्र से दो और कोलकाता से एक को गिरफ्तार किया गया था।

तस्करों से मिली जानकारी दे सकती है नया मोड़
सोनभद्र और गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई में गाजियाबाद के मेरठ रोड पर गोदाम संचालक सौरव त्यागी, मुख्य ट्रांसपोर्टर संतोष भड़ाना सहित आठ को दबोचा गया था। पकड़े गए शादाब और शिवकांत उर्फ शिव की भूमिका सौरव के कर्मचारी के रूप में हुई थी। उनका काम पर ट्रकों पर माल लोड करना और उनका रिकॉर्ड रखना था। वहीं सुशील यादव सहित अन्य की भूमिका ट्रक पर लदे सिरप को लेकर विभिन्न राज्यों के साथ ही बांग्लादेश सीमा तक पहुंचाने की थी। सिरप तस्करी में गाजियाबाद से लाए गए आरोपियों की जिस तरह भूमिका सामने आई है। उसको देखते हुए माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ में मिलने वाली जानकारी सोनभद्र एसआईटी की जांच को एक मोड़ देती साबित हो सकती है।

वर्जन -
गाजियाबाद में पकड़े गए पांच आरोपियों को वारंट बी के जरिए सोनभद्र लाया गया है। उनसे कफ तस्करी के तरीके और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी। जो जानकारियां सामने आएंगी उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें