एनटीपीसी की परियोजनाओं में शनिवार की देर शाम सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया। इस दौरान दोनों परियोजनाओं में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर प्रतियोगिताओं में अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
शक्तिनगर : कर्मचारी विकास केंद्र में आयोजित समारोह का एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना के महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं एस के जैन और पूर्णिमा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
एस के दास अपर महाप्रबंधक सिविल, टीके राव अपर महाप्रबंधक ईधन प्रबंध, निरंजन आचार्य अपर महाप्रबंधक मेंटीनेंस, कृष्णलाल अपर महाप्रबंधक एमटीपी, एस. मुखोपाध्याय अपर महाप्रबंधक प्रचालन सेवाएं ने भ्रष्टाचार निवारण में सतर्कता की भूमिका पर विचार व्यक्त किया।
सतर्कता विभाग के विभागाध्यक्ष एसके पांडेय ने सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। अव्वल आए 40 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, राजकीय इंटर कालेज, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विदयालय, लायंस स्कूल, केंद्रीय विदयालय और डा. अंबेडकर विद्यालय के छात्राओं ने भ्रष्टाचार एवं सतर्कता विषय पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।
संचालन उप प्रबंधक राजभाषा आदेश कुमार पांडेय ने और संयोजन सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एसके पांडेय ने किया। इस मौके पर आरएन पांडेय, भोलानाथ मिश्रा, एसी ठाकुर, पीके पान, अशोक कुमार श्रीवास्तव, उन्नीकृष्णन आदि मौजूद रहे।
बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद के सम्मेलन कक्ष में बतौर मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया।
सतर्कता विभाग के प्रबंधक (प्रभारी) एके चतुर्वेदी जागरूकता सप्ताह के गतिविधियों की जानकारी दी। समूह महाप्रबंधक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर अपर महाप्रबंधक एके केशरी, आरबी पांडेय, अवधेश कुमार आदि रहे। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (मानव संसाधन) नवनीता सोम ने किया।