फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना जरूरी : संजीव गोंड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी प्राथमिक विद्यालय बूथ पर रविवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लगे बीएलए-2 समेत कार्यकर्ताओं से प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने मुलाकात की।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। ओबरा मंडल के बूथ संख्या 183 से 187 पर पर मंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में बीएलए व कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने को कहा। कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का सही होना आधारभूत आवश्यकता है लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची आवश्यक है।
इस दौरान ओबरा मंडल मंत्री टाटा चौधरी, सेक्टर संयोजक अविनाश , ओम प्रकाश शर्मा, गुलाब,समेत बबीता जायसवाल, रामसुरज, सब्या कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें