फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 और मिले पाजिटिव, 37 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 16 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 1173 हो गई है। इलाज के बाद 37 संक्रमित मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ भी हो गए। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि जिले में स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 946 हो गई है। बृहस्पतिवार को 16 और पॉजिटिव मरीज मिलने पर एक्टिव मामलों की संख्या 214 हो गई है।
विज्ञापन

इस बीच चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में बृहस्पतिवार को भी जुटी रही। बृहस्पतिवार को कुल 1618 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1280 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। इसमें 16 पॉजिटिव और 1264 निगेटिव मिले हैं। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 40182 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेेजे जा चुके हैं। इनमें से 38117 की रिपोर्ट आई है, जिसमें 1173 पॉजिटिव और 36944 निगेटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में से 946 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। दो मरीजों की जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि अन्य 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस अब 214 हो गए हैं। बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक सैनिटाइज कराना शुरू करा दिया गया है। सील किए गए इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें