फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महिलाओं समेत 31 और लोग मिले पाजिटिव

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर गली में कोरोना मरीज मिलने पर सातवें दिन सील रहा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 13 महिलाओं समेत 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1030 हो गई है। पाजिटिव मिले लोगों में 722 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 41 संक्रमित मरीज वृहस्पतिवार को स्वस्थ हुए। अब एक्टिव केस 299 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की। बताया कि कुल पाजिटिव मिले मरीजों में से दो लोगों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में हुई है जबकि छह अन्य की वाराणसी और एक मरीज की मौत सिंगरौली में हुई है। चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें वृहस्पतिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। कुल 634 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 571 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 540 निगेटिव और 31 पाजिटिव मिले। इसके अलावा वृहस्पतिवार को 41 लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 722 हो गई है। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 33612 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 32292 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1030 पाजिटिव और 31262 निगेटिव मिले हैं। अन्य 1320 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगो के आवास व आसपास के इलाकों की सील करा दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और जरूरत के सामान लोगों को घरों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें