फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित दो और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। इनमें एक संक्रमित मरीज की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर लेबल-1 से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में हुई, जबकि दूसरे की मौत घर से इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर लेबल-1 में भर्ती करने के लिए लाते समय रास्ते में हुई। उधर, जिले में 35 और संक्रमित मिलने से कोरोना पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 3052 हो गई है। इसके अलावा पूर्व य्में संक्रमित मिले लोगों में से 21 मरीज बुधवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2760 हो गई है। बुधवार को 35 और कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले में एक्टिव मामले में 253 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1793 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1810 लोगों की बुधवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 35 पाजिटिव और 1775 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 118832 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 117274 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3052 पाजिटिव और 114222 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1558 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को 35 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 253 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से नौ की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें