फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sonbhadra: 35 मरीज हुए स्वस्थ, 42 लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे के दौरान 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या 4252 हो गई है। 35 मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3991 हो गई है। जिले में एक्टिव मामले 197 हो गए हैं। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. सलिल कुमार ने की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बृहस्पतिवार को 1584 लोगों के सैंपल लिए । बृहस्पतिवार को 1489 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 42 पाजिटिव और 1447 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 184166 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 182647 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4252 पाजिटिव और 178395 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 64 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 41 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। बृहस्पतिवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें