कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या कुल 492 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। संक्रमित मिले लोगों में से 302 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 190 हो गए हैं। उधर, बुधवार को पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर बैरिकेडिंग करा दिया गया।
इस बीच चिकित्सकों की टीमें अलग-अलग जगहों पर रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। बुधवार को 791 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 14525 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 14047 लोगों की रिपोर्ट आई है।
जिसमें 492 लोग पॉजिटिव और 13555 निगेटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में 302 स्वस्थ हो चुके हैं और 190 अन्य का इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।