फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। इससे मंगलवार और बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा। कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन सोमवार को व्यापक असर देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक की दुकानें बंद रहीं और पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम को चट्टी-चौराहों पर सब्जी बिक्री के लिए दुकानें लग रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए जिले में शुक्रवार की रात से शुरू हुआ कोरोना कर्फ्यू अब बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रहेगा। प्रदेश सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। सड़कों पर सोमवार को भी लोगों की आवाजाही कम रही। जिन्हें बहुत जरूरत है वही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। सुबह राबर्ट्सगंज के पार्कों के बाहर सन्नाटा पसरा है। लोग मॉर्निंग वॉक के लिए कम ही निकले। दुकानें बंद दिख रही हैं। रात से ही कर्फ्यू के दौरान से जिले पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रही। राबर्ट्सगंज में बस स्टैंड पर यात्रा करने के लिए नाम मात्र के यात्री दिखाई दे रहे हैं। यही हाल पूरे जिले के वाहन स्टैंड पर देखने को मिली। राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के इलाकों में पुलिस फोर्स भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने में जुटे रहे।
दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी सहित ग्रामीण इलाकों में तीसरे दिन सोमवार को भी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। सुबह से लेकर रात तक दुद्धी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। बाजार में एक भी चाय पान तक की दुकानें नहीं खुली थी। सभी दुकाने पूरी तरह से बंद रहा। यहां तक कि सब्जी की दुकान में भी नहीं खुली, वह भी पूरी तरह से बंद था। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ दिखा। बाजार में वही व्यक्ति नजर आए जिन्हे बहुत जरूरी काम था। बस स्टेशन, संकट मोचन मंदिर, काली मंदिर रोड, तहसील तिराहा आदि व्यस्त रहने वाले जगह सन्नाटे में बदल गए।
विज्ञापन

सोनभद्र। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रही है। बिना मास्क के यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कफ़्र्यू के दौरान यदि किसी को इमरजेंसी में अस्पताल जाना पड़ता है तो उसे जाने दिया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। सीओ राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और शादी समारोह प्रभावित नहीं होंगे। सरकार की तरफ से कफ़्र्यू को लेकर जारी गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्घ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें