सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए तरह-तरह के उपाय शुरू किया है। सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन करने का फैसला दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिले में शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार प्रात: सात सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी का फरमान जारी किया है। बंदी के दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।
पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के बाद प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन यानी शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू का फैसला लिया है। इस दौरान अति आवश्यक सेवा जारी रहने के साथ ही शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का भी वृहद अभियान चलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा है कि हम प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किसी के भी सामने आजीविका का संकट उत्पन्न न हो इसलिए वर्तमान की प्रदेश की परिस्थितियों के आधार पर कोरोना कर्फ्यू को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के आदेश का कड़ाई से जिला प्रशासन पालन कराने में जुट गया है। डीएम ने सभी एसडीएम को हर शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार प्रात: सात 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी का पालन कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान पूरे जिले में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन तथा स्वच्छता अभियान चलेगा। जिले अब सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा। यहां पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।
धैर्य रखें, घर में रहें और कोरोना को हराएं
सोनभद्र। कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच संयम और धैर्य सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को जिले में साप्ताहिक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) प्रभावी रहेगा। जिले में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, इसलिये हर दिन रात सातबजे से अगले दिन सुबह सात बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इस कोरोना कर्फ्यू का पालन करें, धैर्य रखें और घर में रहें। इससे कोरोना को हराने में मदद मिलेगी।
अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है। जहां तक जरूरी हो घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। इसे कड़ाई से लागू किया जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू का उलघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कारवाई का निर्देश दिया गया है।