सोनभद्र/सलखन। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदियों को शुक्रवार को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने दूसरे चरण के शिविर की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को जिला अस्पताल की अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जिला कारागार निरुद्ध 31 महिला व 64 पुरुष बंदियों को दूसरे चरण का टीका लगाया गया।
इसके पश्चात 150 बंदियों को पहले चरण का टीकाकरण वालों को दुसरे खुराक का वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। यह वैक्सीन उन्ही बंदियों को दिया गया जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, उन्हें कोई बीमारी नहीं है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से आये हुए अनुभवी डाक्टरों की टीम के साथ जिला कारागार के चिकित्सा विभाग समेत कारागार के अन्य अधिकारी स्टाप मौजूद रहे। इसी तरह राबर्ट्सगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कराने के लिए सुबह ही लोग पहुंचे। यहां टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को कोरोना से बचाव का तरीका भी बताया गया।