Rabrtsganj Model Inter College were stapled copy of the UP Board Exam hundred chemistry teacher's notes show.
राबर्ट्सगंज में स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में हाईस्कूल की 11168 और आदर्श इंटर कालेज में इंटर के 8700 कापियों का तीसरे दिन शुक्रवार को मूल्यांकन हुआ। आदर्श इंटर कालेज के केंद्र पर कापी में सौ रुपये का नोट मिला।
दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 83 उप प्रधान परीक्षक और 686 परीक्षकों की तैनाती की गई हैै। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या उषा सिंह ने बताया कि उनके यहां तैनात 36 उप प्रधान परीक्षक में से 26 डिप्टी हेड और 346 परीक्षकों मेें से 168 परीक्षक ही उपस्थित रहे। उधर आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि 47 उपप्रधान परीक्षक में से 33 उपस्थित रहे। इसी तरह 340 परीक्षकों में से 205 परीक्षक शामिल रहे।
मूल्यांकन के दौरान परीक्षक को इंटर के रसायन विज्ञान में सौ की नोट मिली। प्रधानाचार्यों ने बताया कि प्रतिदिन अनुपस्थित उपप्रधान परीक्षक और परीक्षकों की रिपोर्ट डीआईओएस को उपलब्ध कराई जाती है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक देवेश शर्मा ने समस्त प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है, ताकि समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो सके।