फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के आदेश की प्रतियां जलाई

Mon, 11 May 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति करने, वेतन विसंगति दूर करने समेत विभिन्न मांगाें को लेकर सोमवार को डिप्लोमाधारी अवर अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं ने राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले परियोजना गेट प्रदर्शन किया। राज्य विद्युत निगम की ओर से जारी आदेश की प्रतियां जलाईं और कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही प्रबंधन विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन



केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य और केंद्रीय संगठन सचिव इं. अभिषेक बरनवाल ने कहा कि आदेश संख्या 171, 22 और 27 निगम विरोधी हैं। इससे तकनीकी गुणवत्ता तो गिरेगी ही, आगे चलकर बिजली व्यवस्था भी चरमरा जाएगी। पूर्व में जारी आदेश संख्या 37 लागू किया जाए। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो ऐसे कार्मिक एई और एक्सईएन बनेंगे, जिनकी तकनीकी योग्यता शून्य या अधिकतम आईटीआई है। सहायक अभियंता समून अहमद, अध्यक्षता कर रहे शाखा अध्यक्ष इं. अल्ताफ अली ने कहा कि महज दो माह का प्रशिक्षण देकर नान डिप्लोमाधारियों को डिप्लोमा के समकक्ष मानकर प्रोन्नति का रास्ता तैयार किया जा रहा है, इसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



पांचवें वेतनमान में देय 56 सौ के स्केल को आधार बनाते हुए डिप्लोमाधारियों का मूल वेतनमान तय करने की भी मांग की। सचिव इं. अमरकांत तिवारी, इं. पवन कुमार चौरसिया ने कहा कि 12 मई को भी गेट मीटिंग कर आवाज उठाई जाएगी। 13 से 15 मई तक वर्क टू रूल काम होगा। 18 से 20 मई तक क्रमिक  अनशन किया जाएगा। इसके बाद भी प्रबंधन नहीं चेता तो आंदोलन को और तेजी दी जाएगी। इं. सुभाष, इं. रंजीत प्रसाद ने कहा कि निगम हित में अभियंता शीर्ष प्रबंधन से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर इं. रवि गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित कुमार, अजय यादव, जयराम सिंह कुशवाहा, दिनेश सिंह यादव, अशोक, धर्मेंद्र कुमार सिंह, दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें