निगम प्रबंधन मानव संसाधन की तकनीकी शैक्षणिक गुणवत्ता से खिलवाड़ करने और निगम विरोधी आदेश देने से नाराज राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर सोमवार को परियोजना के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने आदेश की प्रतियां जलाकर जमकर नारेबाजी भी की। केंद्रीय अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से बार-बार मांग पत्र देने और विरोध दर्ज कराने के बावजूद बिजली प्रबंधन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री मनीष सिंह ने कहा कि उत्पादन निगम प्रबंधन इंडियन इलेक्ट्रिक सीटी रूल 1956 के प्रावधानों की अनदेखी कर निगम विरोधी आदेश कर रहा है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की। अध्यक्षता संतोष विश्वकर्मा ने की।
चंद्र प्रकाश चौरसिया ने किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में वैष्णव गुपता, अभय नाथ चौधरी, जगदीश प्रसाद, श्याम जी, फिरोज अहमद, नंदलाल गुप्ता, अरुण शर्मा, रमाकांत यादव धीरेंद्र चौबे, अतुल राय आदि शामिल रहे।