फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

287 रिक्रूट आरक्षियों का हुआ दीक्षांत परेड समारोह

Fri, 07 Apr 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
रिक्रूट आरक्षी प्रशांत को मिला सर्वोत्तम पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चुर्क पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को 287 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी मिर्जापुर रतन कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली। साथ ही चेस्ट नं. 120 रिक्रूट आरक्षी प्रशांत कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम रिक्रूट आरक्षी से सम्मानित किया। 
विज्ञापन


डीआईजी ने परेड ग्राउंड में खड़ी 10 टोलियों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत समस्त टोलियों के जरिए बारी-बारी से मंच से गुजरते हुए डीआईजी को सलामी दी गई। डीआईजी ने अन्त: कक्षीय एवं बाह्य विषय में प्रथम आए रिकू्रट आरक्षियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डीआईजी ने पुलिस कर्त्तव्यों से रिक्रूट आरक्षियों को अवगत कराते हुए कर्त्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई।

एसपी लल्लन सिंह ने रिक्रूट आरक्षी प्रशांत कुमार की तरह अन्य आरक्षियों को बनने की सलाह दी। कहा कि अगर अपने दायित्व का निर्वहन लोग सही ढंग से करें तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत परेड समारोह में एएसपी मुख्यालय चंद्र प्रकाश शुक्ला, एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश कुमार सिंह के साथ ही समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें