फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लम्बित भुगतान को लेकर संविदाकरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थर्मल कान्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने शनिवार को मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना को पत्र लिखकर लम्बित भुगतान नहीं किये जाने पर रोष जताते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पी पी सिंह ने बताया कि संविदाकारों के लम्बित भुगतान को लेकर प्रबंधन के समक्ष मौखिक व लिखित रूप से कई बार आग्रह किया गया परन्तु संविदाकारों का बकाया भुगतान नहीं मिल सका है। इस दौरान काफी लम्बा समय व्यतीत हो गया। जिसके कारण संविदाकारों को श्रमिको का होने के पश्चात भी संविदाकारों का भुगतान नहीं किया गया। यदि संविदाकारों का 31 जुलाई तक सभी बीजको का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन 1 अगस्त से अपने समस्त कार्यस्थल से विरत रहते हुए मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान परियोजना के उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी परियोजना प्रबधंन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें