संविदा मजदूर बोनस के लिए धरने पर बैठ गए और महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना देकर अपनी मांग रखी। आरोप है कि दीपावली के पहले आने वाला बोनस अभी तक नहीं आया है और इससे कर्मचारियों का कार्य प्रभावित हुआ है लिहाजा मांग को पूरा करने पर गौर करें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एनसीएल खड़िया परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्य करने वाले संविदा मजदूर बोनस भुगतान के लिए शुक्रवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए। इसके चलते आफिस आने-जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य प्रभावित हुए। कोल इंडिया स्तर की बैठक में इसी साल तय हुआ था कि कोयला क्षेत्र में कार्य करने वाले संविदा मजदूरों को परफॉर्मेंस बेस बोनस का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद दीपावली से पहले भुगतान के निर्देश जारी किए गए, लेकिन यहां इस पर अमल नहीं हुआ। इसके चलते एनसीएल की यूपी व एमपी क्षेत्र में स्थित कई कोयला खदानों के मजदूर आंदोलन की राह पर हैं। आंदोलन के बाद कुछ कोयला क्षेत्रों में बोनस राशि का भुगतान भी किया लेकिन अभी भी इस मामले में कई सुस्त हैं। एनसीएल खड़िया में कार्य कर चुकी वीपीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने शुक्रवार को परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन कर भुगतान की मांग की।
सुबह 10 बजे से जुटे मजदूर दोपहर बाद तक डटे रहे। इसके चलते आफिस में रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को काफी समझाया लेकिन मजदूर अपनी मांग पर अड़े रहे। उसके बाद खड़िया परियोजना के महाप्रबंधक ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि दस दिनों के अंदर पीआईएल बोनस का पैसा मिल जाएगा। मजदूरों का कहना है कि अगर भुगतान समय पर नहीं हुआ तो अब बड़ा आंदोलन करेंगे। इस मौके पर राजू ठाकुर, पृथ्वी गौतम सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।