फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में मंगलवार को संदिग्ध हाल में संविदा लाइनमैन बबुंदर यादव (40) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घुवास निवासी बबुंदर को उसके परिजन घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बबुंदर के पुत्र पिंटू ने बताया कि उसके पिता 15 साल से भी अधिक समय से संविदा लाइनमैन थे। सुबह किसी की लाइन बनाने के लिए कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव में ही दुकान पर उन्होंने चाय पीने के बाद पास में ही लघुशंका करने लगे। उसी दौरान वह गिर पड़े और अचेत हो गए। हालत बिगड़ते देख उन्हें निजी साधन से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में ठंड से मौत की चर्चा रही। मृतक बबुंदर के दो पुत्र हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि बबुंदर को मृतवस्था में लाया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें