सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पिछले 48 घंटे के दौरान हुए विवाद के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पकड़े गए सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बगही गांव में पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों में विवाद शुरू हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर शांत कराने में जुट गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कोतवाली ले गई। जबकि कई फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद कर रहे कुमार और उसके बेटे संजय और दूसरे पक्ष के बनारसी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बताया गया कि 20 दिसंबर को उरमौरा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। उसी मामले में पकड़े गए प्रथम पक्ष के रामधनी, शिवम और दूसरे पक्ष के उमेश, बाबूलाल एवं दुलारे का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।