फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए करता रहा मिन्नत, पांच घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा शव 

Wed, 21 Apr 2021 06:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

संक्रमण के भय से दाह संस्कार के लिए कोई नहीं आया बेटे के पास
सोनभद्र के मधुपुर क्षेत्र के परही में कोरोना संक्रमित की मौत का मामला
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड संक्रमण के भय ने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया है। बुधवार को एक बेटा पिता की अर्थी को कंधा देने के लिए लोगों से मिन्नतें करता रहा लेकिन संक्रमण के भय से उसके पास कोई नहीं आया। मामला सोनभद्र में मधुपुर के सुकृत चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यहां परही गांव निवासी 53 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसका शव पांच घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा। मृतक का एकलौता पुत्र पीपीई किट पहनकर पिता की लाश को पैक करा कर दाह संस्कार के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा। लेकिन संक्रमण के भय से लोग जाने को तैयार नहीं हुए। 


मृतक के बेटे ने बताया कि 18 अप्रैल को तकलीफ होने पर पिता को राबर्ट्सगंज के एक निजी अस्पताल में ले गया। वहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर वह पिता को किसी तरह घर के बाहर
विज्ञापन

प्राइवेट गाड़ी से ले जाने के लिए ले आया। लेकिन गाड़ी में लिटाने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। इसके बाद परिजनों ने दाह संस्कार के लिए सुरक्षात्मक ढंग से इंतजाम के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी। लेकिन सभी जगह से निराशा ही हाथ लगी और हर जगह दाह संस्कार के लिए केवल सुझाव ही मिलता रहा।

 

विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर 2.30 बजे केकराही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षा किट लेकर पहुंचा और परिजनों को देते हुए सुरक्षा के साथ दाह संस्कार करने को कहा। मृतक के वृद्ध पिता जहां एक तरफ बैठकर अपनी बेबसी पर आंसू भी नहीं बहा पा रहे थे वही पुत्र अकेले कंधा देने में अपने आप को असमर्थ पा रहा था। 

दूर से देखकर आपस में हालात पर चर्चा करने वाले तो कई थे कोई कंधा देने कोई आगे नहीं आया। करीब पांच घंटे तक शव वहीं जमीन पर पड़ा रहा। बाद में शाम चार बजे गांव के तीन युवक दाह संस्कार कराने के लिए तैयार हुए। खुद सुरक्षा किट पहनकर शव को वाहन में रखवाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें