म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मेरड़दह स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। साथ ही बाउंड्री कर बच्चों के खेल मैदान भी बनाया जाना है।
विद्यालय में 46 लाख की लागत से बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। हॉल बन जाने से विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, अभिभावकों, शिक्षक और बच्चों के साथ मीटिंग, इन्डोर खेल, स्मार्ट क्लास व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसी के साथ 44 लाख की लगात से विद्यालय की बाउंड्री भी कराई जा रही है। इससे विद्यालय को अपना खेल मैदान भी मिल जाएगा। अभी तक विद्यालय में किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने या बच्चों के खेलने और खेल प्रतियोगिता कराने के लिए कोई जगह नही थी।
इस कारण बच्चे भी विद्यालय आउटडोर खेल नही खेल पाते थे। 15 अगस्त और 26 जनवरी व अन्य सामूहिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भी बाहर खुले मैदान में ही तैयारी कराना पड़ता था। लेकिन बाउंड्री होने और बहुउद्देशीय हॉल बनने से विद्यालय की यह समस्या अब दूर हो जाएगी।
कॉलेज में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कराया जा रहा है। जुलाई से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। इस संबंध में ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का काम भी जल्द शुरू होने वाला है।
- देवेन्द्र प्रजापति, प्रभारी प्रधानाचार्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मेरड़दह।