फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोहरीकरण के लिए पुल-पुलिया का निर्माण कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल अन्तर्गत चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। नई रेल लाइन बिछाने के लिए एक तरफ जहां पेड़ों की कटाई की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ रेल लाइन बिछाने के लिए पुल एवं पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए हैवी मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

अगस्त 2023 में रेलवे ने चोपन-चुनार रेलमार्ग के दोहरीकरण को मंजूरी देते हुए 1424 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसकी लंबाई करीब 102 किलोमीटर है। इसमें करीब 230.30 करोड़ की लागत से सोन नदी पर 1128 मीटर लंबे पुल का निर्माण भी शामिल है। करीब 25 लाख की आबादी को सीधा लाभ पहुंचाने वाली इस परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था ने दोहरीकरण का कार्य तेज कर दिया है। चोपन से चुनार स्टेशन के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए जिले के अंदर 31.425 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। यह भूमि अलग-अलग गांवों में हैं। कार्यदायी संस्था की तरफ से मिट्टी का कार्य, पेड़ों की कटाई और पुल एवं पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रॉबर्ट्सगंज नगर के सटे घुवास में रेलवे पुलिया के निर्माण में हैवी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य को गति दी जा सके। वहीं दूसरी तरफ मिट्टी और पेड़ों की कटान भी चल रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि चोपन-चुनार रेलमार्ग यात्री सेवाओं के साथ माल ढुलाई के लिए भी बेहद अहम है। इस पर वर्तमान में प्रति दिन 20 से 22 मालगाड़ियों का संचालन हो रहा है ।विद्युतीकरण के बाद यह और तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें