फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिन में लू से लोग बेहाल, अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान अधिक रहा। तल्ख मौसम से उमस भी बढ़ी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके मुकाबले मंगलवार को अधिकतम पारा 41.4 और न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था।
इसी तरह सोमवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा रविवार को अधिकतम पारा 41.2 एवं न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। बीते 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ने लगा था। सूरज की तल्ख किरणों से बचने के लिए दोपहर में कम लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं। जो भी घर से बाहर निकल रहा है, वह खुद को सिर से पांव तक ढककर निकल रहा है।
वही दूसरी तरफ लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पूरे दिन चल रहे गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें