फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे के अनुसार ही बनाएं नाला: रूबी प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और ईओ विजय कुमार यादव पहुंचे। कार्यदायी संस्था और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लेकर सभी स्थानों का निरीक्षण किया। ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के अनुरूप हो। नगर पालिका से उपलब्ध कराए गए नक्शे के अनुसार ही कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने पिछले दिनों नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन व ईओ से शिकायत की थी। जांच के लिए मौके पर पहुंचीं चेयरमैन रूबी प्रसाद ने कहा कि गुणवत्ताविहीन कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ठेकेदार को बुलाते हुए नाला निर्माण कार्य की जांच की। ईओ व जेई मनीष कुमार को निर्देशित किया कि नगर पालिका के नक्शे के अनुसार ही नाले का निर्माण कराया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि बारिश से पहले नाले का बाकी कार्य पूरा कर लें, जिससे जलनिकासी पर असर न पड़े। उन्होंने मोहल्ले की नालियों को भी नाले के साथ जोड़ते चलने को कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, धर्मराज जैन, प्रकाश केशरी, आनंद जायसवाल, सभासद अनवर अली, ओमप्रकाश यादव, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें