फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत वितरण कंपनियों की व्यवस्था में सुधार हेतु समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बुधवार को फील्ड हास्टल में बैठक कर विद्युत वितरण कंपनियों की वर्तमान व्यवस्था में सुधार के लिए प्रबन्धन को सहयोग करने के लिए कार्य योजना बनाने हेतु समितियों का गठन किया तथा 19 अक्टूबर 2020 को ऊर्जा मंत्री को सुधार हेतु विस्तृत कार्य योजना सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के चेयरमैन शैलेन्द्र दूबे ने कहा कि उप्र के विद्युत वितरण कम्पनियों की वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार हेतु कार्य योजना बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई तथा संघर्ष समिति ने केन्द्र स्तर एवं डिस्कॉम स्तर पर सुधार समिति का गठन किया। ये समितियां क्षेत्रीय अधिकारियों से व्यापक विचार-विमर्श कर अपने सुझाव प्रस्तुत करेगी एवं कार्य योजना को अंतिम रूप देगी। संघर्ष समिति ने आगे बताया कि राजस्व वसूली में वृद्धि बेहतर उपभोक्ता सेवाएं तकनीकी आवश्यकताओं एवं आवश्यक सुधारों आदि के सम्बन्ध में प्रत्येक डिस्कॉम मुख्यालयों पर विद्युत वितरण कम्पनियों की वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। संगोष्ठी में वितरण के जानकार अभियंताओं, जूनियर इंजीनियर और कर्मचारी सम्मिलित होंगे। संगोष्ठी में सुधार की कार्य योजना तैयार की जायेगी।
विभिन्न संगोष्ठियों विशेषज्ञ जानकारों क्षेत्रीय स्तर से प्राप्त सुझावों के आधार पर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा यह कार्य योजना को 19 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री पं श्रीकान्त शर्मा को प्रस्तुत की जायेगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पुन: संकल्प व्यक्त किया कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे मनोयोग से प्रदेश को निर्बाध अधिकतम विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले बिजली कर्मचारी बेहतर उपभोक्ता सेवा तथा सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा वितरण निगमों की वर्तमान व्यवस्था में ही प्रबन्धन को सहयोग करने हेतु ऊर्जा मंत्री एवं संघर्ष समिति के साथ सुधार की अंतिम की गयी कार्य योजना को लागू करने में पूरे मनोयोग से तत्पर रहेेंगे। बैठक में अखिलेश कुमार सिंह, पल्लब मुखर्जी, प्रभात सिंह, जी बी पटेल, जय प्रकाश, माया शंकर तिवारी, सुहेल आबिद, परशुराम, डी के मिश्रा, प्रेमनाथ राय, विनय शुक्ला, महेन्द्र राय, बी के सिंह, कलहंस, सुनील प्रकाश पाल, ए के श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें