फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश : मेडिकल कॉलेज में ओटी के सभी एसी ब्लाॅक ए की छत पर लगे सोलर पैनल के तार काटे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी के ऑपरेशन थिएटर में लगाई गई एसी से जुड़े तार, जिन्हें कंट्रोल पैनल रूम
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था को ध्वस्त करने की बड़ी साजिश उजागर हुई। शुक्रवार सुबह जहां ब्लाॅक बी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में लगे सभी एसी के तार काट दिए गए। वहीं शनिवार की भोर में ब्लाॅक ए की छत पर लगे सोनर पैनल से जुड़े तारों को काटकर छिन्न-भिन्न कर दिया गया।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व भी इसी तरह की साजिश रची गई थी। ब्लाॅक बी का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने से जहां चार घंटे तक पानी आपूर्ति ठप रही थी। वहीं ब्लाॅक सी का केबल को काट देने से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बार-बार हो रही गड़बड़ी की तह तक जाने के लिए शुक्रवार और शनिवार को घंटों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। प्राचार्य ने डीएम-एसपी को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था तीन हिस्सों में संचालित हो रही है। ब्लाॅक बी में मेडिसिन, आर्थो और सर्जरी की ओपीडी, ओटी, इमरजेंसी ट्रामा केयर, आईसीयू, बर्न यूनिट, एक्सरे आदि का संचालन किया जा रहा है। ब्लाॅक ए में मानसिक रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, सर्जरी, प्रसव, सीटी स्कैन, एसएनसीयू आदि हैं। ब्लॉक सी में पैथालॉजी और दंत चिकित्सा विभाग संचालित है। गत 29 अप्रैल को ब्लाॅक सी में 12 घंटे तक बिजली गुल रहने से हायतौबा मच गई थी। वहीं ब्लाॅक बी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से चार घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप पड़ी थी। स्टील ट्यूब क्षतिग्रस्त किए जाने से आरओ को मिलने वाली पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई थी। अभी कॉलेज प्रबंधन इसके कारणों की तलाश में जुटा था, तब तक एक और गड़बड़ी सामने आई। शुक्रवार को ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ब्लाॅक बी की ओटी में पहुंचे तो पता चला कि ऑपरेशन थिएटर से जुड़े सारे एसी ठप हैं। जब इससे जुड़े कंट्रोल रूम में पहुंचे तो वहां एसी के तार कई टुकड़ों में कटा देख सन्न रह गए।
विज्ञापन

इसी तरह शनिवार की सुबह ब्लाॅक ए में लगाए गए सोलर पैनल से मिलने वाली बिजली ठप होने पर कर्मी छत पर पहुंचे तो वहां सोलर पैनल से जुड़े सभी तारों को खंड-खंड में काटे जाने का पता चला। चार दिन बाद दिल्ली से लौटे प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने चिकित्सा कैंपस का दौरा किया तो वह भी इस तरह की स्थिति देखकर दंग रह गए। बता दें कि यहां रोजाना कम से कम आठ ऑपरेशन होते हैं। एसी न होने से डॉक्टर अब आपात स्थिति में ही ऑपरेशन के लिए ओटी पहुंच रहे हैं। ब्लाॅक ए में भी बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था लगभग ठप सी पड़ गई है।
कई टुकड़े में काटे गए तार, प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुसे
जितनी जगह भी तार कटिंग या पाइपलाइन क्षतिग्रस्त किया गया है, वह सामान्य व्यक्ति की पहुंच से दूर है। तार कटिंग व पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने के तरीके और प्राचार्य के बाहर रहने के दौरान इस तरह का कृत्य बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। बताते हैं कि प्राचार्य 28 अप्रैल को ही किसी काम से दिल्ली चले गए थे। वह शनिवार की सुबह आए। इस बीच 29 अप्रैल को ब्लाक सी की बिजली और ब्लाक बी की पानी आपूर्ति जहां घंटों प्रभावित हुई। वहीं पहली मई की अलसुबह ब्लाॅक बी में ओटी की एसी के तार काटकर ऑपरेशन कार्य प्रभावित कर दिया गया।

आधे घंटे तक ब्लाॅक बी में बना रहा संदिग्ध, किसी को नहीं लगी भनक
ब्लाॅक बी का वह हिस्सा (इलेक्टि्रक कंट्रोल रूम) जहां किसी भी आम व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है, वहां पहुंचने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे का वक्त चुना गया। संदिग्ध व्यक्ति 5.28 बजे इमरजेंसी गेट से होते हुए दूसरे तल पर स्थित सर्जरी कक्ष के पास पहुंचा। तार कटिंग के लिए जो भी उपकरण इस्तेमाल किए गए उसे पिट्ठू बैग में रखकर लाया गया ताकि किसी को पता न चलने पाए। वहां वह एसी को कंट्रोल करने वाले पैनल रूम में लगभग आधे घंटे तक रहा। आने-जाने के दौरान सुरक्षा गार्डों से उसका सामना भी हुआ लेकिन किसी मरीज का तीमारदार होगा, यहीं समझकर उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। सुबह 10 बजे जब डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर में पहुंचे तब पता चला कि एसी का तार काटा जा चुका है।

पिछले चार दिन से मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त करने की साजिश जारी है। मैं बाहर था। शनिवार को जैसे ही लौटे प्रभावित स्थलों का दौरा कर स्थिति जांची। देखने से प्रतीत हो रहा है कि जिस तरह से तार कटिंग और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की गई, वह बड़ी साजिश है। प्रकरण से डीएम-एसपी को अवगत कराने के साथ ही कोतवाली पुलिस को तहरीर भेजी जा रही है। - प्रो. आनंद कुमार, प्राचार्य।

मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी के ऑपरेशन थिएटर में लगाई गई एसी से जुड़े तार, जिन्हें कंट्रोल पैनल रूम

मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी के ऑपरेशन थिएटर में लगाई गई एसी से जुड़े तार, जिन्हें कंट्रोल पैनल रूम

मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी के ऑपरेशन थिएटर में लगाई गई एसी से जुड़े तार, जिन्हें कंट्रोल पैनल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें