बीजपुर। क्षेत्र के बखरिहवा फीडर अन्तर्गत चेतवा मोड़ में शुक्रवार को बिजली बिल जमा एवं विशेष छूट के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सुबह ही क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ताओं की भीड़ बिल जमा करने के लिए उमड़ पड़ी।
इस दौरान छूट के बाद कुल 2.95 लाख रुपये राजस्व खाते में जमा कराए गए। वहीं बिल नहीं जमा करने वाले 45 उपभोक्ताओं के घरों से कनेक्शन काट दिए गए। उपखंड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता के नेतृत्व में कैंप आयोजित हुआ। बताया कि पहले चेतवा में कैंप होना था। बाद में नेटवर्क समस्या आने के कारण दोपहर बाद नेमना में कैंप स्थल बदला गया। इसमें महज 80 लोगों ने ही बिल जमा किया।