फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में कांग्रेसियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर परिसर में प्रदेश सरकार के विरोध में बुद्घि शुद्घि यज्ञ करते कांग्रे? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को कांग्रेसियों ने यूपी सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराधियों को सरंक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन किया। शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून फेल है। महिलाएं व बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और अमित चतुर्वेदी ने कहा कि हाथरस की घटना से प्रदेश सरकार की नाकामी साबित हो रही है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व जिला महासचिव धीरज पांडेय व एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर विवेक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं व छात्रों का शोषण कर रही है। नामवर कुशवाहा, बंशीधर पांडेय, प्रमोद पांडेय दीपू, अभिषेक त्रिपाठी, शालिग्राम कनौजिया, निगम मिश्रा, शनि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें