राहुल गांधी का पुतला फूंकने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इस दौरान जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बढ़ौली चौराहे की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से शुक्रवार की शाम सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर कांग्रेसियाें ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। शनिवार को जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और पुतला फूंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबरा रही है। ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं को आगे कर फर्जी मुकदमे और झूठे चार्जशीट पेश कर रही है।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, नौजवानों, मजदूरों, महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। इससे भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंकने वाले भाजपाइयों पर केस दर्ज नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बढ़ौली चौराहे पर एएसपी कालू सिंह, सीओ राहुल पांडेय, डॉ. चारू द्विवेदी, राज सोनकर, कोतवाल सत्येंद्र राय सहित भारी फोर्स तैनात रही। जुलूस लेकर चौराहे की तरफ बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकना चाहा तो वह उनसे भिड़ गए। नोकझोंक के बाद एएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।